सभी हिंदू देवी देवताओं की जन्म भूमि भारत क्यों कहलाती है/Why is the birthplace of all Hindu Gods and Goddesses called India?

Hindu Gods and Goddesses
हिंदू देवी देवताओं की जन्म भूमि



 हिंदू देवी देवताओं की जन्म भूमि ~

 । भारत के अलग अलग जगहों से किसी ना किसी देवी या देवता के जन्म की कहानी जुड़ी हुई है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की हिंदू धर्म के सभी देवी देवताओं का जन्म आखिर भारत में ही क्यों  हुआ? 

 हिंदू देवी देवताओं के जन्म को समझने के लिए सबसे पहले आपको भारत के प्राचीन इतिहास को समझना होगा। भारत के प्राचीन इतिहास का वर्णन हमें कई पुराणो और ग्रंथों में भी मिलता है। आज आप जिस भारत को देख रहे हो पहले ऐसा बिल्कुल भी नहीं था और ने हीं इतना छोटा था। हजारों साल पहले भारत बड़ा था और उस भाग को जंबुद्वीप के नाम से जाना जाता था। भगवान राम के काल के हजारों वर्ष पहले प्रथम मानु स्वयंभू मन्नू के पौत्र और प्रियव्रत के पुत्र ने हीं इस भारतवर्ष को बसाया था।

 हिंदू धर्म ग्रंथों में भारतवर्ष का नाम आखिर भारत कैसे पड़ा -

इस बारे में अलग अलग कहानियाँ बताई गई है। कई लोगों का यह भी मानना है कि भगवान राम के भाई भरत के नाम पर ही भारत का नाम पड़ा। 

वहीं स्कंद पुराण के अनुसार कहा जाता है कि भारत नाम ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर पड़ा। पहले भारत का भौगोलिक क्षेत्र बहुत ही ज्यादा था जिसके कारण इसे अखंड भारत भी कहा जाता था। दुनिया में आज भी ऐसे कई देश हैं जहाँ पर हिंदू धर्म देखने को मिलता है और उन देशों में भी लोग सनातन रीती रिवाज के साथ पूजा भी करते है। थाईलैंड में हमें सनातन संस्कृति का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है जहाँ आज भी सनातन संस्कृति के चिन्ह बड़े शान संकेत है । थाईलैंड में आज भी हिंदू धर्म का पताका शान से लहरा रहा है। इंडोनेशिया में भी सबसे विशाल और आकर्षित प्राचीन मंदिर है जो भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश को समर्पित है।  अगर हम मेक्सिको देश की बात करें तो मेक्सिको में भी भगवान गणेश और सूर्य देव की मूर्तियां प्राप्त हुई है। विदेशों में भी हिंदू धर्म के देवी देवताओं के मंदिर का होना और यहाँ पर मिलने वाली मूर्तियां यहाँ के बहुत से लोगों का सनातन धर्म के रीती रिवाज से पूजा पाठ करना इस बात का प्रमाण देती है कि अखंड भारत काफी दूर तक फैला हुआ था और आज जो कई नए देश बने हैं, उन देशों पर भी भारत का फैलाव था। हिंदू धर्म विश्व के दूर दूर हिस्सों तक फैला हुआ था। आप इससे अंदाजा लगा ही सकते हो कि अखंड भारत कितना ज्यादा बड़ा था। इसी वजह से भारत में ही सभी देवी देवताओं का जन्म हुआ और इससे यह भी पता चलता है कि हमारे सनातन धर्म विश्व में कितना ज्यादा फैला हुआ था। दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आपको पता चल ही गया होगा। सभी देवी देवताओं का जन्म हमारे भारत में ही क्यों हुआ? हमारे इस महान सनातन धर्म के लिए कमेंट्स में 

जय हो सनातन धर्म 

जरूर लिखें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ