गौमाता को प्रसन्न करने के लिए हमें गाय को क्या खिलाना चाहिए,/What should be fed to the cow to please Mother Cow?/cow ko roti ke sath kya khilana chahiye

 

गौमाता
Go mata

हिंदू धर्म में गाय को माता क्यो माना जाता है ~

तो माता को प्रसन्न करने के लिए हमें गाय को क्या खिलाना चाहिए, जिससे गाय हमारे ऊपर प्रसन्न हो जाएं। गाय को रोटी खिलाने से केवल उसका पेट नहीं भरता, बल्कि एक रोटी से हमारा लाखों करोड़ों का फायदा हो सकता है।  अगर आप हिंदू हैं तो इस बात को भली प्रकार से जानते हैं। गोमाता की सेवा हमें क्यों करनी चाहिए?  गोमाता के अंदर 33 कोटि देवी देवता निवास करते हैं तो केवल मात्र एक बार सुबह या शाम के समय हम रोटी खिलाते हैं तो केवल गाय को नहीं खिलाते। इस एक रोटी से 33 कोटि देवता खुश होते हैं। हम पर मेहरबान होते हैं। आप चाहे तो सुबह शाम दोनों समय रोटी खिला सकते हैं। अगर आप चाहे तो केवल एक टाइम की रोटी खिला सकते हैं। आपको प्रतिदिन एक समय तो रोटी आवश्यक खिलानी चाहिए, हिंदू धर्म में गो माता को सबसे ऊपर माना गया है। कामधेनु माता को हर वार के हिसाब से रोटी खिलानी चाहिए और रोटी के साथ आपको कुछ ऐसी चीजें गाय माता को खिलानी चाहिए जिससे लक्ष्मी आप पर मेहरबान होगी और साथ ही आप 33 कोटि देवता का आशीर्वाद बना रहेगा।  

1.भगवान शंकर यानी महादेव जी के वार, सोमवार के दिन आपको  सफेद कोई भी चीज़ गौ माता को खिलानी है आप चाहे तो मिठाई खिला सकते हैं। आप चाहे तो सफेद दूध, दलिया बनाकर भी खिला सकते हैं, जिससे गौमाता और साथ ही शंकर भगवान आप पर मेहरबान होंगे और आपके घर के कष्टों को हर लेंगे, और साथ ही लक्ष्मी माता आपके घर में विराजमान होगी। 

2.मंगलवार के दिन गाय को रोटी के साथ मीठा खिला दीजियेगा। यानी की गाय को रोटी के साथ थोड़ा गुड़ खिला दीजियेगा। इससे भगवान हनुमान जी आप पर मेहरबान  होंगे,हनुमान जी केवल मंगलवार के दिन गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाने से अति प्रसन्न होते हैं,तो ध्यान रखने वाली बात है कि अगर गौ माता बैठी हुई है तभी उनको रोटी के साथ गुड़ खिलाना चाहिए।खड़ी गाय को कभी भी रोटी के साथ गुड नहीं खिलाना चाहिए। 

 3.बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का वास होता है तो इस दिन आपको गाय को रोटी नहीं आपको हरा चारा खिलानी चाहिए। अगर ये कार्य आप करते हैं तो भगवान गणेश की कृपा आप पर बनी रहती है। आपका हर काम शुभ होता है।  हर काम में आपको सफलता मिलेगी। 

4.गुरुवार का दिन थोड़ा विशेष होता है। गुरुवार के दिन हल्दी को रोटी के ऊपर डाल कर गाय माता को खिला देना है? इससे आपका कर्ज़  चुकता हो जाएगा और कर्ज का जल्द ही निवारण हो जाएगा क्योंकि गुरुवार के दिन कर्ज मुक्ति का विशेष उपाय आपको रोटी के साथ हल्दी गोमाता को खिला देनी है। इससे आप देखेंगे केवल पांच गुरुवार के बाद आपका जो कर्ज है उतर जाएगा। 

 5.शुक्रवार के दिन गौ माता को खीर बनाकर खिलाना चाहिए। अगर आप खीर बनाकर खिलाते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हो जाएगी और माता लक्ष्मी आपके घर को अन्न धन से भर देगी। आपके घर की दरिद्रता जो है वो केवल तीन शुक्रवार के बाद समाप्त हो जाएगी तो आपको माता को ज्यादा खीर नहीं तो थोड़ी सी खीर बना के खिला सकते हैं। 

 6.शनिवार को आपको कुछ विशेष उपाय शनिदेव भगवान के लिए करना चाहिए। अगर आपके घर में कोई पीड़ा उत्पन्न हो रही है, आपके माता पिता अगर बीमार रहते हैं, आपके बच्चे बीमार रहते हैं या फिर बीवी पर संकट है या पति कि आमदनी में कुछ गिरावट हो रही है तो शनिवार के दिन रोटी में थोड़ा सा सरसों का तेल लगा देना है उसके बाद रोटी को गोमाता को खिला दीजिये और गोमाता के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना कीजिए की गोमाता आप हमारे घर की पीड़ाहर लीजिये। आप हमारे घर के जो भी कष्ट है उनका निवारण कीजिये। आप केवल चार शनिवार तक उपाय करते हैं तो आपके घर के सारे कष्ट, रोग, दुख समाप्त हो जाते हैं। अगर आपके पति की आमदनी कम है और धीरे धीरे वो बढ़ना शुरू हो जाएगी और शनिदेव की आप पर अच्छी कृपादृष्टि रहेगी । 

 7.रविवार का दिन हमारे सूर्य भगवान का होता है तो इस दिन आपको  केवल गुड़ की डली गोमाता को खिलानी है। आप चाहे तो दो डली भी खिला सकते हैं।  इस दिन आप गुड़ की डली खिलाते हैं तो भगवान सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहेंगी। पांच रविवार तक गुड़ की डली  गोमाता को खिलाते हैं तो आप पर भगवान सूर्यदेव की कृपा बनी रहेंगी। आपके घर में बरकत देखने को मिलेंगी और साथ ही अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है उसके अंक पढ़ाई में कम आते हैं तो उसमें आपको बरकत देखने को मिलेंगी। आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगना शुरू हो जाएगा। 

 जय श्री राम 

जय श्री कृष्ण 

जय गौमाता 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ