शनिवार के दिन क्या दान करें और क्या ना करें / Saturday ko kya daan kre or kya na kre?

शनिवार
शनिवार के दिन दान

शनिवार के दिन इन वस्तुओ का दान करने से मिलता है अधिक लाभ ~

 
 हिंदू धर्म में शनिवार के दिन सूर्य पुत्र शनि देव की पूजा की जाती है। शास्त्रों में शनिदेव को कर्म फल प्रदाता माना गया है। शनि ही व्यक्ति को उसके अच्छे बुरे कर्मों का फल प्रदान कर व्यक्ति के जीवन को सफल और दूभर बनाते है। शनिवार हफ्ते का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन शनि देव की आराधना की जाती है। शनिवार के दिन दान दक्षिणा करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी आइए जानते हैं वे कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें हमें दान करने चाहिए और कौन सी ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें शनिवार के दिन दान नहीं करना चाहिए। सबसे पहले हम बात करेंगे 

लोहे से बनी वस्तुओं की ~  शनिवार के दिन लोहे से बनी वस्तुएं दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा है, बिज़नेस मुनाफा देने लगता है, लेकिन इस दिन अपने घर परिवार के लिए लोहा खरीदने से बचें।

 सरसों का तेल ~ शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यापार में बढ़ोतरी होती है। शनिवार के दिन गरीबों को तेल से बना भोजन खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

काली उड़द ~ शनिवार के दिन काली उड़द गरीबों में दान करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगीं।

 तांबे के बर्तन ~ गलती से भी तांबे के बर्तन शनिवार के दिन दान नहीं करने चाहिए। इससे शनि महाराज की कोप दृष्टि बनी रहती है और मुनाफ़े में चल रहा व्यापार घाटा देने लगता है।

 काले तिल ~ शनिवार के दिन काले तिल कभी दान नहीं करने चाहिए। कहा जाता है इस दिन काले तिल दान करने से कार्यों में बाधा आती है। 

लाल और सफेद रंग के वस्त्र  ~ शनिवार के दिन लाल और सफेद रंग के वस्त्र दान नहीं करने चाहिए। सफेद रंग के वस्त्र दान करने से पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है।

 रंग की मिठाई ~ रंग की मिठाई जैसे कि जलेबी गरीबों में दान नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे दुर्घटना होने के आसार बनते हैं। 

जय बजरंग की । 

जय शनिदेव की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ