हिंदू धर्म में केसरिया पीला, गेरूआ भगवा और लाल रंगों का महत्त्व/Importance of saffron, yellow, red colors in Hinduism

  

हिंदू धर्म
हिंदू धर्म में रंगों का महत्त्व


हिंदू धर्म में रंगों का महत्त्व ~

 हिंदू धर्म में केसरिया पीला, गेरूआ भगवा और लाल रंग का सबसे ज्यादा महत्त्व दिया जाता है। रंगो से जुड़े मनोविज्ञान और उसके मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को जानकर ही हिंदू धर्म में कुछ विशेष रंगों को विशेष कार्यों में शामिल किया गया है। वैज्ञानिक के अनुसार मूलतः पांच रंग होते हैं काला, सफेद, लाल, नीला और पीला। काले, सफेद जो रंग मानना हमारी मजबूरी है, जबकि यह कोई रंग नहीं है। इस तरह तीन ही प्रमुख रंग बच जाते हैं लाल, पीला और नीला। आपने आग जलते हुए देखी होगी, उसमें यह तीन ही रंग दिखाई देते हैं। इन्हीं प्रमुख रंगों से हजारों रंगों की उत्पत्ति है।

1. केसरिया रंग ~

 सनातन धर्म में केसरिया रंग उन साधु सन्यासियों द्वारा धारण किया जाता है जो मुक्त होकर मोक्ष के मार्ग पर चलने के लिए कृतसंकल्प होते हैं। ऐसे सन्यासी खुद और अपने परिवारों के सदस्यों का पिंडदान करके सभी तरह की मोहमाया त्याग कर आश्रम में रहते हैं।

 भगवा वस्त्र को संयम, संकल्प और आत्म नियंत्रण का भी प्रतीक माना गया है। 

2.पीला रंग ~

 पीले रंग के वस्त्रों को पीताम्बर कहते हैं। इससे गुरु का बल बढ़ता है। गुरु हमारे भाग्य को जगाने वाला ग्रह है। किसी भी प्रकार की पूजा पाठ व मांगलिक कार्य में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। केसरिया या पीला रंग सूर्य, देव, मंगल और बृहस्पति जैसे ग्रहों का भी प्रतिनिधित्व करता है। यह रौशनी को भी दर्शाता है। वैज्ञानिक के अनुसार पीले रंग के उपयोग से हमारे रक्त में लाल और श्वेत कणिकाओं का विकास होता है अर्थात रक्त में हिमोग्लोबिन बढने लगता है। पीला रंग रक्त संचार बढ़ाता है, थकान दूर करता है। सूजन, टॉन्सिल्स, मियादी बुखार, नाड़ी, शूल, अपच, उल्टी, पीलिया, बावासीर, अनिद्रा और काली खांसी का नाश होता है। 

3.लाल रंग ~ 

हिंदू धर्म में विवाहित महिला लाल रंग की साड़ी और हरी चूड़ियां पहनती है। इसके अलावा विवाह के समय दूल्हा भी लाल या केसरी रंग की पगड़ी धारण करता है, जो उसके आने वाले जीवन की खुशहाली से जुड़ी है। लाल रंग उत्साह, सौभाग्य, उमंग, साहस और नवजीवन का प्रतीक है। प्रकृति में लाल रंग या उसके ही रंग समूह के फूल अधिक पाए जाते हैं। माँ लक्ष्मी को लाल रंग प्रिय है, माँ लक्ष्मी लाल वस्तु पहनती हैं और लाल रंग के एक कमल पर शोभायमान रहती है। राम भक्त हनुमान को भी लाल व सिंदूरी रंग प्रिय है, इसलिए भक्तगण उन्हें सिंदूर अर्पित करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ