कुंडली में सभी प्रतिकूल ग्रहों को अनुकूल करने के आसान 9 उपाय/easy ways to make all the unfavorable planets favorable

 

ग्रहों को अनुकूल
कुंडली में नव ग्रहों को मजबूत करें


कुंडली में नव ग्रहों को कैसे करें मजबूत ~


सभी ग्रहों की दृष्टि या प्रभाव हर इंसान पर सदैव एक जैसा नहीं रहता अर्थात कुछ लोगों के नवग्रह अच्छे फल देते हैं और कुछ लोगों को अशुभ फल देते हैं।

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन पर गृह नक्षत्रों का शुभ अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। कुंडली में ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति को कार्यों में सफलता धन लाभ, मान सम्मान और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं ग्रह के अशुभ होने पर व्यक्ति को तरह तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। तो  आज हम बात करने वाले है लाल किताब की। कहते हैं कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र की तरह लाल किताब में भी गृह शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के फल देते हैं तो ग्रहों से अच्छे और शुभ फल लेने के लिए सबसे पहले उन्हें मजबूत बनाना बहुत आवश्यक होता है और लाल किताब में सभी नवग्रहों को मजबूत करने के उपाय बताए गए हैं। 

 1. सूर्य ~

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है। ये आत्मविश्वास और मान सम्मान का कारक है। कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर ह्रदय रोग, नेत्र रोग और मान सम्मान में कमी आती है। लाल किताब में इस ग्रह को मजबूत करने के लिए गंगाजल और चांदी के टुकड़े को हमेशा पूजा घर पर रखना चाहिए। 

2.चन्द्रमा ~

 कुंडली में चन्द्रमा मानसिक स्थिति का पता चलता है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए प्याऊ लगवाएं। किसी पवित्र नदी में पैसा डाले। इसके अलावा सोमवार के दिन सफेद कपड़े में मिश्री को बांधकर इसे पानी में बहा दें। इस उपाय से आपकी कुंडली में चन्द्रमा मजबूत और शुभ फल प्रदान करेगा।

3. मंगल ~

मंगल ग्रह पराक्रम और युद्ध का कारण होता है। कुंडली में इस कमजोर गृह को बलवान बनाने के लिए सूर्यदेव को रोजाना सुबह जल में गुड़ डालकर अरग दें। इसके अलावा बजरंग बली को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करें और अपने साथ हमेशा लाल रंग का कपड़ा रखें। 

4. बुद्ध ~

लाल किताब के अनुसार अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो किसी गरीब को बकरी का दान करें। जानवरों को मुंग  खिलाएं, हमेशा अपनी बुआ को सम्मान दें। तांबे का सिक्का गले में धारण करने से बुद्ध अनुकूल होता है।

5. गुरु~

 लाल किताब के अनुसार कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए केसर का तिलक माथे पर लगाएं। कपड़े में चने की दाल रखकर अपने घर के पास स्थित विष्णु मंदिर में दान करें। 

6. शुक्र ~

 शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख सुविधा की कोई कमी नहीं होती। व्यक्ति धनी, सुख, समृद्धि से युक्त जीवन जीता है। इस ग्रह को शुभ बनाने के लिए गाय की सेवा करे। गुड़ के सेवन करने से बचना चाहिए। 

7. शनि ~

 शनि देव न्याय और कर्म के देवता है। लाल किताब के अनुसार कुंडली में शनि को मजबूत करने के लिए बंदर को चने खिलाएं। बरगद के पेड़ की जड़ में दूध अर्पित करें।

8. राहू ~

 राहू से व्यक्ति का मन भ्रमित होता है। चांदी के टुकड़े को अपने पास रखे, महिलाओं से वाद विवाद न करें। अपनी आय के कुछ हिस्से से बहन पर खर्च करें। 

9. केतु ~

लाल किताब के अनुसार माथे पर केसर और चंदन का तिलक लगाने से कुंडली में केतु ग्रह मजबूत होता है। तिल को बहते हुए पानी में प्रभावित करे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ